home page

हिसार में पुरानी रंजिश के चलते डेयरी संचालक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या

 | 
हिसार में पुरानी रंजिश के चलते डेयरी संचालक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या


पुलिस के अपराध पर रोक के दावों को धत्ता बताकर बदमाश हो रहे हावी

हिसार, 04 अगस्त (हि.स.)। शहर के सूर्य नगर में मंगलवार सुबह डेयरी संचालक जीवन की लाठी-डंडों

से पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें उस समय घेरा जब वे मोटरसाइकिल के पीछे

गोबर की ट्रॉली लेकर फाटक की ओर जा रहे थे। आरोप है कि 10 से ज्यादा लोगों ने उन पर

हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जीवन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने

मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमार्टम

नहीं करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे जीवन अपने काम पर जा रहे थे,

तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें घायल हालत में एक निजी

अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर किया

गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले जीवन का पड़ोसी फाइनेंसर रमेश के

साथ पशुओं के चारे की होद बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट

हुई थी, जिसमें जीवन की पत्नी अमन को बरछी लगने का आरोप था। इस मामले

में जीवन की शिकायत पर रमेश के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते जीवन को रास्ते में रोककर

हमला किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी

कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर