home page

हिसार : स्वस्थ जीवन और ईंधन की बचत के लिए साइकिल चलाना जरूरी : प्रो. बीआर कम्बोज

 | 
हिसार : स्वस्थ जीवन और ईंधन की बचत के लिए साइकिल चलाना जरूरी : प्रो. बीआर कम्बोज


विश्व साइकिल दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों

को साइकिल चलाने के लिए किया प्रेरित

हिसार, 03 जून (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज विश्व साइकिल दिवस पर अपने आवास से अपने कार्यालय तक साइकिल

से पहुंचे। उन्होंने बताया कि साइकिल केवल एक साधारण परिवहन का साधन नहीं है, बल्कि

यह स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास का प्रतीक है। साइकिल चलाने से शरीर

स्वस्थ रहता है, हृदय मजबूत बनता है, मोटापा कम होता है तथा मानसिक तनाव भी घटता है।

यह एक ऐसा व्यायाम है जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक है।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बुधवार काे कहा कि वर्तमान समय

में बढ़ते प्रदूषण, यातायात की भीड़ और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल एक प्रभावी

और किफायती विकल्प के रूप में सामने आई है।

ज्ञात रहे कि विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण,

ऊर्जा बचत तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को

‘नो व्हीकल डे’ मनाया जा रहा है। इस दिन विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी,

विद्यार्थी एवं अन्य संबंधित व्यक्ति निजी मोटर वाहनों का उपयोग न करते हुए पैदल, साइकिल

अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल साधनों का प्रयोग करते हैं। यह पहल विद्यार्थियों और कर्मचारियों

में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करेगी तथा समाज के लिए एक सकारात्मक

उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर