home page

सिरसा: लाखों की ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

 | 
सिरसा: लाखों की ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार


सिरसा, 23 मई (हि.स.)। पुलिस ने सिरसा निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक ठग को राजस्थान के सीकर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी पे्रेम कुमार ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सीकर जिले के इरफान अली के रूप में हुई है। सिरसा निवासी तविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसे कंचन नामक युवती द्वारा इंस्टिट्यूशन अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। उसे व्हाट्सएप ग्रुप मे जोड़ा गया जिसमे लोग मुनाफे के फोटो भेज रहे थे। झांसे में आकर पीडि़त ने शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे किए। साइबर अपराधियों ने विश्वास जीतने के लिए प्रारंभिक निवेश पर दोगुनी राशि उसके खाते में वापस भेजी। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़त को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

तविंद्र ने लालच में आकर पांच लाख 26 हजार 200 रुपये ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कर दिए। तविंद्र ने निवेश की गई राशि निकालने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो लिंक बंद हो चुका था। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सिरसा में साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी इरफान अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस द्वारा मामले में कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma