home page

हिसार : शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 97.65 लाख की साइबर ठगी, दो और पकड़े

 | 
हिसार : शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 97.65 लाख की साइबर ठगी, दो और पकड़े


हांसी, 10 अप्रैल (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस

ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त नौवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए

आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी बनसोन व तुहिनान्सु के रूप में हुई है।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र पाल ने

शुक्रवार काे बताया कि हांसी निवासी व्यक्ति ने अप्रैल 2025 में शिकायत दी थी कि उसके साथ पिछले

लगभग 6 महीनों से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ऑनलाइन

ठगी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त

हुई, जिसके बाद फेसबुक मैसेंजर व फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई तो आरोपी ने खुद

को शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने वाला बताते हुए शिकायतकर्ता को भी

निवेश करने के लिए प्रेरित किया और बार-बार लालच देने पर उसने कई किश्तों में अपने

बैंक खातों से 97 लाख 65 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी

का एहसास हुआ।

साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला

दर्ज कर जांच करते हुए गिरोह से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से महत्वपूर्ण

बरामदगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों

के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

ठगी के एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता सोनू की

शिकयत पर कार्रवाई करते हुए एएसआई सज्जन कुमार ने राजस्थान के पाली व हाल हनुमानगढ़

निवासी सुनील पाली को गिरफ्तार कर आरोपी से पास से ठगी की गई राशि में से पांच हजार

रुपए बरामद किए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर