home page

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि. के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

 | 
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि. के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़


दूसरे दिन 200 से अधिक विद्यार्थियों ने जाना

अपने भविष्य का रास्ता

हिसार, 12 मई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘एक्सप्लोर यूअर फ्यूचर/गुजविप्रौवि: केरियर

काउंसलिंग 2026’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम

के दूसरे दिन 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर विभिन्न पाठ्यक्रमों,

करियर संभावनाओं तथा उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय

के अलग-अलग विभागों का भ्रमण किया तथा शिक्षकों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने

करियर से संबंधित सवालों के उत्तर प्राप्त किए। विद्यार्थियों में विशेष रूप से तकनीकी,

प्रबंधन, वाणिज्य, फार्मेसी एवं विधि पाठ्यक्रमों को लेकर उत्सुकता देखने को मिली।

करियर काउंसलिंग सेल की निदेशिका डॉ. मोनिका

सैनी ने मंगलवार काे बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, स्कॉलरशिप,

प्लेसमेंट एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने

कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साह कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।

उप निदेशक डॉ. उस्मान अली ने बताया कि विभिन्न

स्कूलों एवं अकादमियों के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है,

ताकि वे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं को नजदीक से समझ सकें। कार्यक्रम

15 मई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सीआरएस ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल-1

में जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर