home page

हिसार : लगातार बढ़ रहा अपराध बना सरकार व प्रशासन की विफलता का प्रमाण : पवन सातरोड

 | 
हिसार : लगातार बढ़ रहा अपराध बना सरकार व प्रशासन की विफलता का प्रमाण : पवन सातरोड


सरकार एवं प्रशासन को अपराध पर शीघ्र रोक लगानी

चाहिए

हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी

ने आरोप लगाया है कि हिसार में लगातार हो रही हत्याएं चाकूबाजी और अन्य हिंसक घटनाएं

अब सामान्य आपराधिक मामले नहीं रह गए हैं बल्कि यह सरकार की विफल नीतियों और प्रशासनिक

नाकामी का खुला प्रमाण बन चुकी हैं। सरकार एवं प्रशासन को इन घटनाओं पर कड़ाई से रोक

लगानी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन बलराज

सातरोड ने गुरुवार काे सरकार से सवाल किया कि आख़िर कब तक प्रदेश की जनता डर और असुरक्षा के माहौल

में जीने को मजबूर रहेगी। रिटायर्ड बीएसएफ अधिकारी कलम सिंह की हत्या, प्रॉपर्टी डीलर

सुभाष मलिक का कत्ल, सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार की निर्मम हत्या तथा सिविल अस्पताल और

नलवा चौक जैसी सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम चाकूबाजी की घटनाएं मुख्यमंत्री के तथाकथित

सुशासन के दावों पर सीधा तमाचा हैं। ये घटनाएं स्पष्ट संकेत देती हैं कि हिसार में

कानून का राज कमजोर पड़ चुका है और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

पवन बलराज सातरोड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह असफल सिद्ध हुई

है। सरकार का दायित्व अपराध के बाद औपचारिक बयान देना नहीं बल्कि अपराध होने से पहले

जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। आज की सच्चाई यह है कि जनता असुरक्षित है

और सरकार आत्ममंथन के बजाय आत्मप्रचार में व्यस्त दिखाई दे रही है। पार्टी की स्पष्ट

अपेक्षा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता को यह भरोसा दिलाएं कि हरियाणा

का शासन अपराधियों के भरोसे नहीं छोड़ा गया है। जनता अब केवल बयान नहीं ठोस और दिखाई

देने वाले नतीजे चाहती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर