पानीपत: हिस्सेदारी में प्लाट खरीदने के नाम पर 28 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
पानीपत, 05 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत में प्लाट की खरीदने में भारी मुनाफे का झांसा देकर दोस्त से 28 लाख की ठगी करने मामले में आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी हरि कृष्ण के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा उसके संभाविक ठीकानों पर दबिश दी जा रही थी।
पूछताछ में आरोपी हरि कृष्ण ने हिस्सेदारी में प्लाट खरीदने के नाम पर विकास नगर निवासी अपने दोस्त प्रदीप रावल से 28 लाख रूपए ठगी करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत मे विकास नगर वासी प्रदीप रावल ने बताया था कि विकास नगर निवासी हरि कृष्ण ने उसको साझेदारी में एक प्लाट खरीदने को कहा बाद में प्लाट बेचकर जो मुनाफा होगा हिस्सेनुसार बाट लेगे।
इसके बाद हरि कृष्ण ने हिस्सेदारी में प्लाट खरीदने के लिए उससे वर्ष 2020 में 28 लाख रूपए कैश लेकर कैथल में अपनी मां के नाम एक प्लाट खरीद लिया। उसको उक्त प्लाट की 42 लाख रूपए कीमत बताई गई। हरि कृष्ण ने प्लाट के दो हिस्सो का स्वयं को व एक हिस्से का उसको मालिक बताया। उसने हरि कृष्ण को प्लाट के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करता रहा हरि कृष्ण ने धोखाधड़ी कर प्लाट में इन्वेस्ट करने के बहाने उससे पैसे लिए थे। वापिस मांगने पर आरोपी ने उसके व चार अन्य लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। जांच में सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद पाए गए। आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उससे ठगी व धोखाधड़ी की है। प्रदीप की शिकायत पर थाना सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर उक्त मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी पुलिस ने गुरुवार को को पूछताछ के बाद रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

