home page

हिसार : सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, चार के चालान, दो किए जब्त

 | 
हिसार : सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, चार के चालान, दो किए जब्त


चैकिंग के बाद वाहनों के किए गए 2.86 लाख रुपए के चालानहिसार, 16 मई (हि.स.)। जिले में सीएम फ्लाइंग टीम ने ओवरलोड वाहनों व नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अल सुहब चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चार वाहनों के चालान किए जिसमें दो वाहनों को जब्त कर लिया। चालानों के रूप में कुल दो लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। उनके साथ आरटीए कार्यालय के यातायात निरीक्षण हरविंदर सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र तथा एचसी जिंतेंद्र भी मौजूद रहे। सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि कई वाहन चालक बिना नियमों का पालन किए ओवरलोड गाड़ियां चला रहे हैं। साथ ही टैक्स न भरने, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने जैसी अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने शनिवार को अलसुबह हिसार क्षेत्र में कई मुख्य रोड़ों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स भुगतान की रसीद तथा वाहन में लोड किए गए माल की चौड़ाई व वजन तक की गहनता से जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए और दो लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ऑनलाइन चालान राशि जमा करवा दी, उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई जबकि चालान की राशि जमा न कराने वाले दो वाहनों को जब्त (इंपाउंड) कर लिया गया। इस दौरान वाहन चालकों के ओवर लोड गाड़ी चलाने, टैक्स न भरने पर निजी बसों का चालान किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर