home page

सोनीपत: करोड़ों से पार्किंग, सड़कें और गलियां होंगी पक्की: निखिल मदान

 | 
सोनीपत: करोड़ों से पार्किंग, सड़कें और गलियां होंगी पक्की: निखिल मदान


सोनीपत, 10 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत शहर के वार्ड नंबर 12 में एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से पार्किंग, सड़क और गलियों

के निर्माण कार्य शुरू किए गए। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने इन विकास कार्यों

का शनिवार को शुभारंभ किया। इनमें सुभाष चौक पर पार्किंग बनाने, विभिन्न स्थानों पर गलियों को

पक्का करने और जीवन नगर में सीमेंट-कंक्रीट की गलियां बनाने के काम शामिल हैं।

विधायक

निखिल मदान ने बताया कि बाजार में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए सुभाष चौक पर

26 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ चौक

का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इससे लोगों को वाहन खड़े करने के लिए व्यवस्थित जगह

मिलेगी और आसपास के क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

उन्होंने

बताया कि 42 लाख रुपये की लागत से सुभाष चौक से मित्तल अस्पताल तक सड़क और मॉडल टाउन

में ठाकुरद्वारा सहित निर्धारित स्थानों की गलियों को मास्टिक तकनीक से पक्का किया

जाएगा। वहीं,

जीवन नगर में 37 लाख रुपये की लागत से राम मंदिर वाली गली और सोनू डेयरी वाली गली को

सीमेंट-कंक्रीट से बनाया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड

में सड़क, गलियों, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है।

इस अवसर

पर निगम पार्षद साधना तनेजा, लक्ष्मीनारायण तनेजा, शशिपाल अरोड़ा, सन्नी चोपड़ा, ओम

प्रकाश, शीलू प्रधान, भारत शर्मा, राम प्रकाश, राजू, धर्म सिंह कुंडू, कृष्ण चंद शर्मा,

हेमंत शर्मा, सोनू शर्मा, नवीन कुंडू, डॉ. तारा और अर्जुन देव सहित अन्य लोग मौजूद

रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना