home page

सिरसा: सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार दपंती की मौत

 | 
सिरसा: सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार दपंती की मौत


सिरसा, 03 अगस्त (हि.स.)। जिले के नाथूसरी चोपटा कस्बे में ट्रक ट्राले की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। मृतक दंपती की पहचान हिसार जिले के गांव मिगनी खेड़ा निवासी ताराचंद व उसकी पत्नी मूर्ति देवी के रूप में हुई। साेमवार काे पुलिस ने ट्रक ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार जिले के गांव मिगनी खेड़ा निवासी तारा चंद अपनी पत्नी मूर्ति देवी के साथ नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव लुदेसर आया हुआ था। रिश्तेदारों से मिलने के बाद रविवार रात्रि वापस अपने घर लाैट रहा था। नाथूसरी चौपटा के भट्टू रोड पर सामने से आ रहे ट्रक-ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों ने घायलों को ई-रिक्शा से चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपथार के बाद दोनों को सिरसा रैफर कर दिया गया। महिला मूर्ति देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके पति ताराचंद को हिसार रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान ताराचंद ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार रविवार रात को चौपटा के भट्टू रोड पर हादसे की सूचना मिली और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रक और बाइक की टक्कर में गांव मिगनी खेड़ा निवासी तारा चंद व उसकी पत्नी मूर्ति देवी घायल हो गए। मूर्ति देवी की रविवार रात को सिरसा अस्पताल में ही मौत हो गई, जबकि उसके पति ताराचंद ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma