कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएमटी का दूसरा शेड्यूल जारी
| May 7, 2026, 12:42 IST
चंडीगढ़, 07 मई (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल भर्तियों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के लिए दूसरा शेड्यूल जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हो रही है।
आयोग द्वारा गुरुवार को जारी नोटिस के अनुसार, पहले जारी नोटिस (17 अप्रैल 2026) के क्रम में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए 11 मई से 18 मई 2026 तक पीएमटी आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि और शिफ्ट में रिपोर्ट करना होगा।
आयोग के अनुसार अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी निर्देशों का पालन करें।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

