home page

सिरसा: जमीनी विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या

 | 

सिरसा, 03 नवंबर (हि.स.)। जिले में जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेस नेता की मंगलवार को हत्या कर दी गई है। घटना में पिता भी घायल बताया जा रहा है। हत्या का आरोप सौलेजे भाई पर लगा है। आरोपी भाई वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान गांव कालांवाली निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो कि युवा कांग्रेस का हलका इंजार्ज था।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि लवप्रीत सिंह व उसके सौतेले भाई मेंं जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों का खेत में झगड़ा हुआ। आरोप है कि हमले में लवप्रीत सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में पिता नाजम सिंह भी घायल हो गया। नाजम सिंह की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी से एक बेटा व एक बेटी है जबकि दूसरी शादी से लवप्रीत सिंह है। बताया जा रहा है कि लवप्रीत व गुरलाल सिंह अलग-अलग रहते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार नाजम सिंह के पास करीब 35 एकड़ जमीन है। इसी जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। रंजिशन दोनों भाइयों में मंगलवार को खेत में झगड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि लवप्रीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma