सोनीपत: कांग्रेस बिखराव से भ्रमित, भाजपा संगठन मजबूत : माेहनलाल बडौली
सोनीपत, 19 मार्च (हि.स.)। सोनीपत
स्थित भाजपा कार्यालय स्वर्ण कमल में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक
कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक
में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन
तक पहुचाने और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर
पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राज्यसभा
चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस घबराई हुई है और उसके नेता कन्फ्यूज हो चुके
हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस में आपसी विश्वास की कमी स्पष्ट रूप से सामने आई है,
जिससे संगठन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
मोहन
लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक
पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि इसके कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना
से कार्य करते हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास
और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विकास
यात्रा का सशक्त वाहक है।
उन्होने
कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत
करें और नायब सैनी सरकार की नीतियो व उपलब्धियो को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएं।
उन्होने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर आधारित है और सेवा
भाव से कार्य करने पर संगठन स्वतः मजबूत होता है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता
है।
बड़ौली
ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद को अपनी मुख्य पहचान मानती है और गरीबो व वंचितो के उत्थान
के लिए कार्य कर रही है। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य लेकर भाजपा आगे
बढ़ रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है और हरियाणा में
नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य
कर रही है।
जिला
अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि पार्टी निरंतर संगठनात्मक गतिविधियो के माध्यम से
कार्यकर्ताओ को सशक्त बना रही है और समाज के हर वर्ग तक नीतियो को पहुचा रही है। कार्यक्रम
में उपस्थित नेताओ ने संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाने का
संकल्प लिया।
इस अवसर
पर अशोक भारद्वाज, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, दिनेश अत्री, पूर्व मंत्री
कविता जैन, देवेंद्र कौशिक, पूर्व महापौर राजीव जैन, ललित बत्रा, नीरज कुमार ठरु, तरुण
देवदास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

