home page

हिसार : निगम के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 | 
हिसार : निगम के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


निगम पर खुद

150 गज जमीन पर कब्जे का आरोप, लोगों को कर रहे परेशान

हिसार, 22 मई (हि.स.)।

शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं

ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मदद संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज व

अन्य कार्यकर्ता जेसीबी लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने खुद को कॉकरोच

जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया और कहा कि निगम ने खुद 150 गज जमीन पर अवैध कब्जा

कर रखा है और कब्जे हटाने के नाम पर शहरवासियों को परेशान कर रहा है।

संजीव भोजराज ने

अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि ये अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो अगली बार पार्टी खुद

कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि शहरभर में निगम और हुडा विभाग हाईकोर्ट के आदेशों

का हवाला देकर अतिक्रमण हटा रहे हैं, लेकिन अधिकारी स्वयं नियमों का पालन नहीं कर रहे

हैं। संजीव भोजराज ने आरोप

लगाया कि निगम कार्यालय के मुख्य गेट के दोनों ओर ग्रिल लगाकर लगभग 150 गज जगह पर अवैध

कब्जा किया गया है।

संजीव भोजराज ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार को वे केवल अधिकारियों को सचेत करने और अवैध

कब्जों की याद दिलाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने

वाले दिनों में निगम प्रशासन ने अपने कब्जे नहीं हटाए, तो अगली बार जेसीबी चलाकर कार्रवाई

की जाएगी। भोजराज ने बताया कि सोमवार को वे हाईकोर्ट के आदेशों की कॉपी लेकर दोबारा

निगम कार्यालय पहुंचेंगे और उन अधिकारियों के नाम भी सार्वजनिक करेंगे, जिन्होंने अपने

घरों के बाहर अवैध कब्जे किए हुए हैं।

इस दौरान कॉकरोच

जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और मांग की कि अतिक्रमण हटाने की शुरुआत

पहले सरकारी दफ्तरों से होनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की, कि वे

अधिकारियों से सवाल पूछें कि कार्रवाई केवल आम लोगों पर ही क्यों की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर