home page

हिसार : मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे कृषि मेले का उदघाटन

 | 
हिसार : मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे कृषि मेले का उदघाटन


हकृवि में कृषि मेले की तैयारियां पूरी, कुलपति

ने लिया जायजा

हिसार, 20 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

परिसर में 23 व 24 मार्च को लगने वाले कृषि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह

सैनी करेंगे। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने शुक्रवार

को मेला परिसर का जायजा लिया और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

दिए।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने शुक्रवार काे बताया कि कृषि मेला,

खरीफ दतोपंत ठेंगड़ी कृषि उद्यमिता स्थल, गेट नंबर 3 बालसमंद रोड पर आयोजित किया जाएगा।

मेले का विषय सतत कृषि-समृद्धि की राह रखा गया है। उन्होंने बताया कि कृषि मेले का

उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे जबकि कृषि एवं किसान

कल्याण, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। उन्होंने

बताया कि मेले में 250 स्टालें लगाई जाएंगी जिनमें 165 स्टालें निजी क्षेत्र की कंपनियों

द्वारा तथा 60 स्टालें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा पशु

विज्ञान विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल, कृषि एवं किसान

कल्याण विभाग, उद्यान विभाग तथा मत्स्य विभाग द्वारा लगाई जाएंगी। मेले में 25 स्टालें

प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाई जाएंगी।

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश यादव ने बताया

कि मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, प्रगतिशील किसानों का सम्मान, उन्नत

किस्म के बीजों और नवीनतम तकनीक की जानकारी, मिट्टी एवं पानी के नमूनों की सामान्य

शुल्क पर जांच, रोग ग्रस्त फसलों की जांच एवं निदान, गृह विज्ञान संबंधी जानकारी, कृषि

विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र, खरीफ फसलों एवं सब्जियों के उन्नत किस्म के बीजों

की जानकारी और बिक्री, विश्वविद्यालय के प्रकाशन की बिक्री तथा हरियाणवी संस्कृति पर

आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

सह निदेशक (विस्तार) डॉ. सुनील ढांडा ने बताया

कि किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई फसलें

भी दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया

कि मेले में हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के भी किसान भाग

लेते हैं, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वाहन पार्किंग और सुरक्षा के भी पुख्ता

प्रबंध किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर