home page

सोनीपत: कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास ने दी ऐतिहासिक जीत: नायब सैनी

 | 
सोनीपत: कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास ने दी ऐतिहासिक जीत: नायब सैनी


-नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन एवं सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की

शपथ ली

सोनीपत, 28 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा

कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत,

समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। भीषण गर्मी के बीच कार्यकर्ताओं ने लगातार

जनसंपर्क किया, जिसका नतीजा महापौर और पार्षदों की बड़ी जीत के रूप में सामने आया।

मुख्यमंत्री गुरुवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,

मुरथल में आयोजित नगर निगम सोनीपत के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन और पार्षदों के

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में नव-निर्वाचित महापौर राजीव

जैन और सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंडल आयुक्त राजीव रतन ने सभी को

शपथ दिलाई। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद

रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा

कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने

का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यही परंपरा पार्टी को अन्य दलों से अलग पहचान देती

है। मुख्यमंत्री ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता

ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना जरूरी है।

उन्होंने महिलाओं की भागीदारी पर

भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं

को लगातार आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता

का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी में महिलाओं को नेतृत्व देने की सोच मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार

और नगर निगम की नई टीम मिलकर सोनीपत के विकास को तेज गति देगी। शहर में सड़क, सफाई,

पेयजल, सीवरेज, बिजली और दूसरी शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर तेजी से काम होगा।

लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्राथमिकता होनी चाहिए। पारदर्शिता और संवेदनशीलता

के साथ काम करने से जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पंचायत एवं विकास मंत्री

कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक

निखिल मदान, विधायक पवन कुमार खरखौदा, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,

बिजेंद्र मलिक, देवेंद्र कौशिक, प्रदीप सांगवान, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, नीरज

ठरु, तरुण देवीदास, जसबीर दोदवा और तीर्थ राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना