home page

सोनीपत: संस्कारों से परिवार समाज मजबूत,बच्चाें काे मोबाइल से रखें दूर: देवेंद्र कादियान

 | 
सोनीपत: संस्कारों से परिवार समाज मजबूत,बच्चाें काे मोबाइल से रखें दूर: देवेंद्र कादियान


-आर्य समाज मंदिर में विधायक ने वातानुकूलित

हॉल का लोकार्पण किया

सोनीपत, 06 सितंबर (हि.स.)। गन्नौर

शहर के किशनपुरा स्थित महात्मा प्रभु आश्रित द्वारा स्थापित आर्य समाज मंदिर में आयोजित

वार्षिक उत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के तीन दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को

समापन हुआ। अंतिम दिन यज्ञ, भजन, प्रवचन और भंडारे में बतौर मुख्यातिथि गन्नौर से विधायक

देवेंद्र कादियान ने कहा कि संस्कारों से परिवार, समाज मजबूत होते हैं। अपने बच्चों

को मोबाइल से दूर रखने की जरुरत है।

विधायक

देवेंद्र कादियान ने आर्य समाज मंदिर के मुख्य हॉल में अपने निजी कोष से कराए गए वातानुकूलन

हाल का लोकार्पण किया। उन्होंने भंडारे में सेवा की और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम

में आचार्य प्रमोद, कुलदीप भास्कर, संतोष आर्य और सत्यकरण दीवान ने प्रवचन के माध्यम

से बच्चों में संस्कार, परिवार में सुख-शांति, स्वस्थ जीवन, सांसारिक परेशानियों से

बचाव और मानसिक शांति विषयों पर विचार व्यक्त किए। विधायक

देवेंद्र कादियान ने युवा पीढ़ी से आर्य समाज के सिद्धांतों को समझकर उन्हें जीवन में

अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कारवान बच्चे ही परिवार और समाज को मजबूत

आधार दे सकते हैं। जबकि अभिभावकों से बच्चों को संस्कार और भारतीय संस्कृति की जानकारी

देने के साथ उन्हें नशे से दूर रखने की अपील की। मोबाइल का जरूरत से ज्यादा उपयोग परिवार

के सदस्यों के बीच संवाद और रिश्तों में दूरी बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम में आयोजकों ने विधायक

का फूलमालाओं से स्वागत किया। आर्य समाज मंदिर संरक्षक सुरेश बत्रा, प्रधान प्रभूदयाल

सरदाना, डॉ. भीम सैन चांदना, वेदपाल राव, रविंद्र कुमार सरदाना, अमृत मोहन हांडा, सुमन

सहाय मल्होत्रा, कृष्णा पाहुजा, भारत भूषण आर्य, चंद्रकांता, सुरेंद्र आहुजा, अमित

बत्रा, अंकित मल्होत्रा, हरीश मदान, प्रवीन, सुरेंद्र चुड्य, प्रवेश मदान, रजत हांडा,

दिनेश अदलखा, भगवान सहाय, जगदीश ब्यास, बबीता गर्ग, सुनीता सचदेवा और शशी हसीजा आदि

शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना