home page

झज्जर : आठ साल का बालक संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका

 | 
झज्जर : आठ साल का बालक संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका


झज्जर, 04 मार्च (हि.स.)। जिला के गांव बरानी में मुख्य चौक से आठ साल का बालक संदिग्ध हालात में गायब हो गया। बालक के परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बालक हुनरजीत को अज्ञात लोग एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस और गांव के लोग बालक को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

गांव बरानी के रहने वाले अमरजीत फोगाट का बेटा हुनरजीत बुधवार की दोपहर को अपने गांव में मुख्य चौक के पास था। इस बीच एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी यहां आई। अब तक मुझे जानकारी के मुताबिक कहां जा रहा है कि गाड़ी में सवार अज्ञात व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई और उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर बालक को सुरक्षित ढूंढने का निवेदन किया। उन्हें संदेह हुआ की बालक का अपहरण किया गया है।

कथित अपहरण की जानकारी गांव में जल्द ही फैल गई। परिवार के लोगों में भय व्याप्त हो गया। वे बालक हुनरजीत को सुरक्षित प्राप्त करने के लिए गुहार लगा रहे हैं। हम लोगों से भी बालक को तलाश करने के लिए सहायता की गुहार लगाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। संदिग्ध गाड़ी की पहचान के लिए टीम गठित की गई है। मामले की दूसरे नजरिए से भी जांच की जा रही है। बरानी गांव और आसपास के क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस चौकी

छुछकवास के प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वायरलेस के माध्यम से वीटी जारी कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है। सफेद रंग की संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज