home page

हांसी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत

 | 
हांसी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत


हांसी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत


हांसी, 21 जुलाई (हि.स.)। शहर क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10

वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक विनय चौथी कक्षा का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर-5 निवासी विनय मंगलवार शाम को अपनी

साइकिल पर कुंदनापुर रोड की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर

मार दी, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों

ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर पर दो लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद उनमें से एक

व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा घायल बच्चे को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल

ले गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और अनाज मंडी पुलिस चौकी से एसआई अनिल

मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया

है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी

एसआई अनिल ने बताया कि डायल-112 से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल

परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर