home page

हिसार : हिसार : हकृवि का कृषि मेला रबी एक व दो अक्टूबर को, मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

 | 
हिसार : हिसार : हकृवि का कृषि मेला रबी एक व दो अक्टूबर को, मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि


सतत कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण और जल संसाधन सुरक्षा पर रहेगा मेले का फोकस

हिसार, 14 सितंबर (हि.स.)। यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला

रबी का आयोजन एक व दो अक्टूबर को किया जाएगा। मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्य अतिथि होंगे। इस बार मेले का विषय सतत कपास उत्पादन-फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन

सुरक्षा रखा गया है।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने साेमवार काे बताया कि मेले में किसानों को विश्वविद्यालय के

वैज्ञानिक कपास उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, फसल विविधीकरण और जल संसाधनों के संरक्षण

के बारे में जानकारी देंगे। मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनरी और उपकरण बनाने

वाली कंपनियां भी भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयोगी मशीनों

की कार्यप्रणाली, कीमत और निर्माताओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय

की ओर से सिफारिश किए गए रबी फसलों के उन्नत बीज, जैव उर्वरक और कृषि साहित्य भी किसानों

को उपलब्ध कराया जाएगा।

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि मेला विश्वविद्यालय के गेट

नंबर-3 के सामने मेला ग्राउंड में लगेगा। किसानों के लिए विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों

के बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों

द्वारा उगाई गई फसलों का प्रदर्शन कर उनमें अपनाई गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

कृषि, पशुपालन और गृह विज्ञान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दोनों दिन प्रश्नोत्तरी

सभाएं होंगी। किसान मिट्टी, सिंचाई जल और रोगग्रस्त पौधों की वैज्ञानिक जांच भी करवा

सकेंगे। दोनों दिन फसल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

सह निदेशक विस्तार डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी

के लिए स्टॉलों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। निजी कंपनियों को स्टॉल पहले आओ, पहले पाओ

के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं। किसानों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था

रहेगी। मेले में हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से हजारों किसानों के पहुंचने की संभावना

है। प्रदर्शनी में हकृवि, लुवास, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित कृषि निवेश और फार्म

मशीनरी से जुड़ी कंपनियां अपनी तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर