home page

हिसार : अंबेडकर बस्ती में बिजली चोरी पर पुलिस-बिजली विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 30 घरों पर गिरी गाज

 | 
हिसार : अंबेडकर बस्ती में बिजली चोरी पर पुलिस-बिजली विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 30 घरों पर गिरी गाज


घर-घर पहुंची टीमों ने कनेक्शन, मीटर और बिजली आपूर्ति की जांच की

अवैध कनेक्शन मिलने पर विभाग ने की कार्रवाई

हिसार, 16 सितंबर (हि.स.)। बिजली चोरी और अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसते हुए

पुलिस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को पुलिस चौकी पड़ाव क्षेत्र की अंबेडकर

बस्ती में सघन चैकिंग अभियान चलाया। टीमों ने घर-घर पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच

की। अभियान के दौरान करीब 30 घरों के खिलाफ बिजली विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस चौकी पड़ाव प्रभारी एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में पहुंची संयुक्त

टीम ने बिजली कनेक्शनों की वैधता, मीटर तथा बिजली आपूर्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं

की जांच की। पुलिस और बिजली विभाग की टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में बिजली चोरी

और अवैध कनेक्शन की शिकायतों को लेकर भी जानकारी जुटाई।

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन को लेकर पुलिस की

बिजली विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी

से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ अवैध कनेक्शनों के कारण शॉर्ट-सर्किट, आगजनी

और जान-माल को खतरा भी हो सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर