home page

हांसी : आईएएस लक्षित सरीन ने संभाला हांसी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार

 | 
हांसी : आईएएस लक्षित सरीन ने संभाला हांसी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार


हांसी, 01 अप्रैल (हि.स.)। नवगठित हांसी जिला

के नवनियुक्त एडीसी लक्षित सरीन ने अपना पदभार संभाल लिया है। लक्षित सरीन 2021 बैच

के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे अतिरिक्त उपायुक्त सोनीपत, अतिरिक्त उपायुक्त

सिरसा, एसडीएम कालका, एसडीएम अंबाला कैंट में सेवाएं दे चुके हैं ।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत एडीसी ने बुधवार

को अपने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा सभी को तत्परता,

पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से

जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शहर

एवं ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित जन समस्याओं के प्रभावी निवारण के लिए विशेष ध्यान

दिया जाएगा।

एडीसी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी

योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक और अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के

साथ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को और अधिक मजबूत एवं

जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य

करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर