चंडीगढ़ में हरियाणा के 17 युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज
| Mar 4, 2026, 15:59 IST
चंडीगढ़, 04 मार्च (हि.स.)। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के 17 युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को 11 मार्च को चंडीगढ़ में पेश होने के लिए बुधवार को नोटिस जारी किया गया है।
हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू पहले ही दिन 20 फरवरी को एचपीएससी अभ्यर्थियों ने चंडीगढ़ में विधानसभा कूच का प्रयास किया था। उक्त युवाओं को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 बस अड्डे के पास रोक लिया गया। जिसे लेकर हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हुए युवाओं तथा चंडीगढ़ पुलिस के बीच काफी नोक झौंक हुई थी। कई युवाओं को हिरासत में भी लिया गया था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

