home page

सीईटी ग्रुप डी के लिए अब पांच जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

 | 

चंडीगढ़, 04 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में शुक्रवार रात 12.01 मिनट घोषणा की गई। क्योंकि इससे पहले अंतिम की अंतिम तिथि तीन जुलाई रात 11.59 बजे तक थी।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब अभ्यार्थी 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई थी।

अब अभ्यार्थी 5 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 8 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म में सुधार और संपादन के लिए 9 से 11 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक का समय दिया गया है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सांझा की है। जिसमें कहा है कि अभ्यार्थियों को आयोग की तरफ से एक और मौका दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी ही पेपर में बैठ पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी।

सीईटी ग्रुप-डी के लिए अब तक कुल 13 लाख 12 हजार 989 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से 10 लाख 84 हजार 621 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने फॉर्म को स्वयं भरें, फॉर्म भरने के बाद अच्छे से जांच करके ही फाइनल सबमिट करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा