home page

हिसार : भाजपा सरकारों की नाकामी से गैस संकट गहराया, महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर : बृजलाल बहबलपुरिया

 | 
हिसार : भाजपा सरकारों की नाकामी से गैस संकट गहराया, महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर : बृजलाल बहबलपुरिया


सिलेंडर के लिए

लाइन, बाजार में कालाबाजारी, केंद्र व हरियाणा सरकार बेखबर

दोहरी मार: महंगाई

और गैस संकट, केंद्र-प्रदेश सरकारें पूरी तरह फेल

हिसार, 27 मार्च

(हि.स.)। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा है कि जिले सहित पूरे प्रदेश

में केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण आम जनता भारी परेशानियों

का सामना कर रही है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि सरकारें जनता को राहत देने

में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं।

बृजलाल बहबलपुरिया

ने शुक्रवार काे कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा

होना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही। दूसरी ओर खुलेआम

कालाबाजारी हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए गैस सिलेंडर लेना

मुश्किल हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस पर नियंत्रण करने में नाकाम रही

हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे किसानों, मजदूरों,

व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर शाम

तक ईंधन खत्म हो जाना सरकार की खराब व्यवस्था को दर्शाता है।

बृज लाल बहबलपुरिया

ने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें केवल दिखावे की राजनीति कर रही हैं और

जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और

अव्यवस्था अपने चरम पर है, लेकिन सरकारों के पास इसका कोई ठोस समाधान नहीं है। उन्होंने

मांग की है कि गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए,

कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जनता

के हित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर