home page

हरियाणा ने 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना

 | 

10 से 24 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) सुविधा

चंडीगढ़, 07 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा की वित्त आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) तथा जनगणना 2027 की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण का शेड्यूल अधिसूचित कर दिया है। राज्य भर में जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात, 1 से 5 मार्च, 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण (रिविजनल) दौर आयोजित किया जाएगा।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्य जनसंख्या गणना अभियान से पहले नागरिकों के पास 10 से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। स्व-गणना की इस सुविधा से नागरिकों को अपनी जानकारी पहले ही ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिलेगा, जबकि इसके बाद शुरू होने वाला मुख्य जनसंख्या गणना अभियान राज्यभर के सभी परिवारों को कवर करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा