home page

हिसार :एसीबी ने दो पटवारियों सहित तीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

 | 
हिसार :एसीबी ने दो पटवारियों सहित तीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


हिसार :एसीबी ने दो पटवारियों सहित तीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


दोनों मामलों में इंतकाल के बदले मांगी गई रिश्वत

हिसार, 04 जून (हि.स.)। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार

निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों सहित तीन

को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने जिले के आदमपुर व हांसी क्षेत्रों

में गुरुवार काे यह कार्रवाई की। तीनों आरोपियों पर ब्यूरो के हिसार कार्यालय में केस दर्ज किया

गया है।

इंतकाल के बदले 1700 रूपये मांगने वाला पटवारी

रंगे हाथ गिरफ्तार

पहले मामले में ब्यूरो की टीम ने कृषि भूमि के

इंतकाल (म्यूटेशन) के बदले रिश्वत मांगने वाले पटवारी महेंद्र सिंह को 1700 रुपये की

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध

में शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसकी कृषि भूमि के इंतकाल की प्रक्रिया को पूरा करने

के लिए जिले के गांव सीसवाल स्थित पटवारखाना में कार्यरत पटवारी महिंदर सिंह उससे

1700 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की जांच के बाद एसवी एंड एसीबी

की सिरसा इकाई ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता

से 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रिश्वत लेते

पकड़ा

दूसरे मामले में ब्यूरो की भिवानी टीम ने हांसी

के पटवारी विशाल व उसके सहयोगी पवन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

किया है। दोनों पर पुलिस थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में मामला दर्ज किया गया है|इस

संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके प्लॉट के इंतकाल की प्रक्रिया

पूर्ण करवानी है। इसके बदले विशाल पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा

रही है|शिकायत की जांच के बाद एसीबी की भिवानी यूनिट द्वारा योजनाबद्ध ढंग से ट्रैप

लगाया गया। ट्रैप के दौरान आरोपी पटवारी विशाल के कहने पर पवन नामक निजी व्यक्ति ने

शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी टीम

ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर