home page

जींद : बारातियों में चले चाकू, दो घायल, पीजीआई रेफर

 | 
जींद : बारातियों में चले चाकू, दो घायल, पीजीआई रेफर


जींद, 23 नवंबर (हि.स.)। गांव आसन के निकट रविवार रात बारातियों में हुए झगड़े में चाकू चलने से दो बाराती घायल हो गए। परिजनों द्वारा घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन परिजन उन्हें पानीपत के निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव कवि (पानीपत) से रविवार रात बारात गांव आसन आई हुई थी। कुछ बाराती गांव से कुछ दूरी पर अपनी गाडिय़ों में खा पी रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर गांव कवि निवासी जयवीर की दूसरी कार में सवार गांव के ही अंकित (24) तथा मनदीप (26) से कहासूनी हो गई। जिस पर तैश में आए जयवीर ने अपने पास चाकू से अंकित तथा मनदीप पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपित अंकित अपनी गाड़ी से फरार हो गया।

अन्य बारातियों द्वारा दोनो को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन परिजन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत के निजी अस्पताल ले गए। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा