home page

हिसार : स्वदेशी जागरण मंच ने शिक्षकों व उद्यमियों को किया सम्मानित

 | 
हिसार : स्वदेशी जागरण मंच ने शिक्षकों व उद्यमियों को किया सम्मानित


स्वदेशी जागरण मंच : स्वदेशी सोच और स्वदेशी विचारधारा

को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया प्रेरित

सम्मान समारोह : स्वदेशी जागरण मंच ने 62 उद्यमी

व 114 शिक्षकों को किया सम्मानित

हिसार, 01 अक्टूबर (हि.स.)। स्वदेशी सोच को बढ़ावा

देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने शिक्षक व उद्यमी सम्मान समारोह पूरे उत्साह के साथ

आयोजित किया। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह ऑडिटोरियम के हॉल-1 में

आयोजित किए गए इस समारोह में 62 उद्यमियों व 114 शिक्षकों को सम्मानित करके स्वदेशी

विचारधारा अपनाने का आह्वान किया गया।

गुजवि के कुलपति डॉ. विजय कुमार ने गुरुवार काे आयाेजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता

की और कुलदीप पूनिया मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। गुजवि के कुलसचिव डॉ. विजय

कौशिक व प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ. प्रताप मलिक का सानिध्य रहा। विभाग संयोजक डॉ. संजीव

शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। इस दौरान जिला संयोजक राकेश

चराया, भारत भूषण, सुमन ऐरन, पूनम नागपाल, अनिल, अजीत, पुनीत, दिनेश, राकेश शर्मा,

मांगेराम व उषा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने

वाले उद्यमियों व शिक्षकों को सम्मानित करने के उपरांत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

देने का आह्वान किया गया। समारोह में स्पष्ट किया गया कि स्वदेशी केवल उत्पाद खरीदने

तक सीमित नहीं है बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने

से जुड़ी सोच है। समारोह में स्वदेशी सोच और स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने

के लिए प्रेरित किया गया। यह भी कहा गया कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों

को प्राथमिकता देने से छोटे व मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन मिलता है और स्थानीय स्तर

पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

विभाग संयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि स्वदेशी

जागरण मंच लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति निरंतर जागरूक कर रहा है। इसके साथ ही

सभी उत्पाद स्वदेशी खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि

इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही हर

वर्ष विशाल स्वदेशी मेला आयोजित करके हजारों नागरिकों व विद्यार्थियों को स्वदेशी विचारधारा

से जोड़ा जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर