हिसार : केन्द्र व प्रदेश सरकार ने बनाई हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं : डॉ. कमल गुप्ता
अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़कर पार्टी को और
मजबूत बनाने का आह्वान
अर्बन मंडल में दो स्थानों पर हुआ गांव चलो-बस्ती
चलो अभियान
हिसार, 11 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा वरिष्ठ नेता
एवं पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने
हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनाकर जनता के हित में काम किया है। भाजपा का एकमात्र
ध्येय राजनीति के माध्यम से जन सेवा करना व अंत्योदय का सिद्धांत है।
डॉ. कमल गुप्ता गांव चलो बस्ती चलो अभियान के
तहत शनिवार काे हिसार विधानसभा के अर्बन मंडल स्थित ऋषि विश्वामित्र शक्ति केन्द्र व ऋषि विश्वास
शक्ति केन्द्र पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा
कि विरोधी दलों के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। विरोधियों में ये हताशा है कि उनके पास
कोई मुद्दा नहीं है और वे केवल आलोचना के लिए ही आलोचना करने के आदी है। उन्होंने पदाधिकारियों
व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केन्द्र व प्रदेश् सरकार की जन कल्याण की योजनाओं
का अधिक से अधिक प्रचार करें और भाजपा की मजबूती के लिए काम करें। पार्टी की मजबूती
के लिए अधिक से अधिक नए कार्यकर्ता जोड़ें क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत
होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अभियान
के तहत अर्बन मंडल के ऋषि विश्वामित्र शक्ति केन्द्र में कार्यक्रमों की अध्यक्षता
अर्बन मंडल महामंत्री सुनील सैनी ने की। ऋषि विश्वामित्र शक्ति केन्द्र में कार्यक्रम
के संयोजक सुशील बुड़ाकिया, प्रवक्ता एवं गांव चलो बस्ती चलो अभियान के जिला संयोजक
पीयूश मेहता उपस्थित रहे। इसी तरह संत विश्वास शक्ति केंद्र पर गए कार्यक्रम के संयोजक
कैप्टन नरेंद्र शर्मा व सह संयोजक राजकुमार आहुजा रहे। इसमें रविंदर सोनी, प्रवक्ता
एवं अभियान के जिला संयोजक पीयूष मेहता, आईटी सह प्रमुख मोहित सिंह की ओर से मॉडल टाउन
एक्सटेंशन में कार्यक्रम किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

