home page

हिसार नगर निगम आयुक्त सी. जयाश्रद्धा ने संभाला कार्यभार

 | 
हिसार नगर निगम आयुक्त सी. जयाश्रद्धा ने संभाला कार्यभार


हिसार, 27 जून (हि.स.)। आईएएस अधिकारी सी. जयाश्रद्धा

ने नगर निगम आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। शनिवार को कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त

निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, डॉ. वीरेन्द्र सहारण, कार्यकारी अभियंताा जयबीर डूडी,

अमित कौशिक, एमई कर्मपाल सिंधू, अमित बेरवाल, सुनील लांबा, एसओ राधेश्याम, कार्यालय

सहायक सुरेन्द्र वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्षद हरि सिंह सैनी, मोहित सिंघल, नवीन, सत्यवान पान्नू तथा पार्षद प्रतिनिधि

प्रीतम सैनी और अनिल जैन भी मौजूद रहे।

आईएएस सी. जयाश्रद्धा 2020 बैच की हरियाणा कैडर

की आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं और उनके पास इंजीनियरिंग

की डिग्री है। उन्होंने इससे पहले हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के रूप में

अपनी सेवाएं दी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था

को और बेहतर बनाना तथा विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने

और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर