home page

हिसार : बिजली का करंट लगने से भैंस की मौत, किसान ने की मुआवजे की मांग

 | 

हिसार, 04 जुलाई (हि.स.)। नारनौंद कस्बे में भैंस करंट लगने से एक भैंस की

मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान सुबह भैंस को तालाब पर पानी पिलाने जा रहा था।

रास्ते में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया जिसके

कारण भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

पीड़ित किसान शमशेर ने बताया कि शनिवार की सुबह वो अपनी भैंस को पानी पिलाने

के लिए तालाब पर जा रहा था कि दादा देवराज पार्क के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर

के पास उगी हुई घास को देखकर भैंस वहां चली गई और ट्रांसफार्मर पर लगी लोहे की पाइप

से टकरा गई। पाइप में करंट होने के कारण भैंस को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत

हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने भैंस का पोस्टमार्टम

किया। इसकी शिकायत पुलिस और उसे अधिकारी को दे दी गई है। पीड़ित किसान शमशेर ने बताया

कि करीब 15 दिन पहले ही भैंस के खरीददार उनके घर पर आए थे और तीन लाख में भैंस को खरीद

रहे थे लेकिन उन्होंने भैंस को नहीं बेचा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर