home page

पानीपत: शेयर बाजार में हुए घाटे से परेशान ब्रोकर घर से लापता

 | 
पानीपत: शेयर बाजार में हुए घाटे से परेशान ब्रोकर घर से लापता


पानीपत, 03 अप्रैल (हि.स.)। शेयर बाजार में चल रही अस्थिरता से पानीपत के एक 46 वर्षीय शेयर ब्रोकर भारी घाटे के चलते लगे मानसिक आघात से परेशान होकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पानीपत पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गगन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। ब्रोकर के पिता केएल आहुजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च की सुबह उनका बेटा गगन घर से नाइट सूट पहनकर पास के पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वह अपने साथ मोबाइल फोन और करीब 1500 रुपए नकद भी ले गए थे।

जब वह दो घंटे बाद भी नहीं लौटे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने गगन की तलाश शुरू कर दी साथ ही पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी, पुलिस ने सूचना के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार, गगन लंबे समय से शेयर मार्केट ब्रोकर का काम कर रहा था। पिछले कुछ समय से मध्य पूर्व में जारी वैश्विक संघर्ष और युद्ध की वजह से बाजार में बड़ी गिरावट आई, जिससे गगन के कई ग्राहकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस बात को लेकर वह अत्यधिक मानसिक तनाव और परेशानी में थे। पिता का मानना है कि संभवतः इसी दबाव के चलते उन्होंने घर छोड़ने का कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा