home page

जींद: जीएसटी टैक्स विभाग का ईटीओ व सीए तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते काबू

 | 
जींद: जीएसटी टैक्स विभाग का ईटीओ व सीए तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते काबू


जींद, 10 सितंबर (हि.स.)। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इन्कम टैक्स चोरी के मामले को निपटाने की एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत लेते जीएसटी ईटीओ तथा सीए को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

गांव ईगराह निवासी अमन ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि जीएसटी विभाग ने उन्हें 75 लाख टैक्स चोरी के मामले में नोटिस दिया हुआ है। मामले के निपटान के लिए ईटीओ दिवेश साहू, सीए अजय शर्मा के माध्यम से पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। शिकायत के आधार पर एसीबी के निरीक्षक महेंद्र के नेतृत्व में गुरूवार को छापामार टीम का गठन किया गया। सिंचाई विभाग जुलाना के एसडीओ दीपांशु को राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को तीन लाख रुपये की नगदी हस्ताक्षर तथा पाउडर लगा कर दे दिए। ईटीओ दिवेश साहू से संर्पक साधा तो उन्होंने भिवानी रोड पर सीए अजय शर्मा से उनके कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा।

जब शिकायतकर्ता ने सीए अजय शर्मा को रिश्वत राशि दी तो इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर ली। हाथ धुलवाने पर सीए के हाथों का रंग का लाल हो गया। सीए अजय शर्मा से पूछताछ के दौरान ईटीओ दिवेश साहू का नाम सामने आया। जिसके बाद एसीबी टीम लघु सचिवालय स्थित ईटीओ कार्यालय में दस्तक दी और ईटीओ दिवेश साहू को भी काबू कर लिया। एसीबी के निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि जीएसटी विभाग ईटीओ दिवेश साहू तथा सीए अजय शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा