home page

राेहतक: तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने की शिनाख्त

 | 

भिवानी ब्रांच नहर में मिला 29 वर्षीय अभिषेक का शव, लाखनमाजरा पुलिस जांच में जुटी

रोहतक, 01 अगस्त (हि.स.)। लाखनमाजरा क्षेत्र में शनिवार काे भिवानी ब्रांच नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर लाखन माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवा अपने कब्जे में ले लिया। बाद में शव की शिनाख्त 29 वर्षीय अभिषेक पुत्र फतेह सिंह निवासी डमियाना, जिला पानीपत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक करीब तीन दिन पहले अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

शनिवार को ग्रामीणों को हथवाला गाँव की तरफ नहर में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया । सूचना मिलते ही लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए और मामले की जानकारी आसपास के थाना क्षेत्रों में भी दी गई। इसी दौरान शव की शिनाख्त अभिषेक पुत्र फतेह सिंह निवासी डमियाना के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, परिजन मौके पर पहुंचे और नहर से बरामद शव की पहचान अभिषेक के रूप में की, तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम पसर गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अभिषेक नहर तक किन परिस्थितियों में पहुंचा। लाखनमाजरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल