home page

हिसार : सिद्धमुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, डेढ़ किलोमीटर दूर मिले शव

 | 
हिसार : सिद्धमुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, डेढ़ किलोमीटर दूर मिले शव


मृतकों की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

हिसार, 29 अक्टूबर (हि.स.)। अग्रोहा थाना क्षेत्र

के गांव कालीरावण के पास सिद्धमुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों

के शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिले। नहर में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस

और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों

को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाने के कारण शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज

के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव कालीरावण के

आसपास कई फैक्ट्रियां हैं और दोनों युवक इनमें से किसी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

बताया जा रहा है कि त्योहार के अवसर पर खर्चा, बोनस या दिहाड़ी मिलने के बाद दोनों

नहर के पास घूमने और नहाने के लिए गए थे। आशंका है कि नहाते समय वे गहरे पानी में चले

गए और बाहर नहीं निकल पाए। हालांकि, उनके नहर में जाने और डूबने की परिस्थितियों की

अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों

के शव बहकर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंच गए। ग्रामीणों की नजर शवों पर

पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और

गोताखोरों की सहायता से शवों को नहर से बाहर निकलवाया।

अग्रोहा पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों की उम्र

लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में उनके आसपास की किसी फैक्ट्री में

काम करने की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास

की फैक्ट्रियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतकों के नाम-पते

का पता लगाया जा सके और उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर