home page

सोनीपत: आशीर्वाद दें विकास कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी: राजीव जैन

 | 
सोनीपत: आशीर्वाद दें विकास कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी: राजीव जैन


सोनीपत, 06 मई (हि.स.)। सोनीपत

नगर निगम चुनाव के बीच शहर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। तेजी से बढ़ती

आबादी के साथ शहर का विस्तार हुआ है और इसी गति के साथ मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने

का प्रयास भी तेज हुआ है। नौ महीनों के कार्यकाल में शहर की समस्याओं को समझकर समाधान

के 175 कार्यो की शुरुआत की गई है। आशीर्वाद दें विकास कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी।

मेयर

उम्मीदवार राजीव जैन का कहना है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद सोनीपत में विकास

की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। वे बुधवार को कामी रोड स्थित एक कायक्रम में बोल रहे यहां

पर मनोज शमा्र ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजीव जैन कहा कि रील देखने की जगह

अपने साथियों को फोन पर हमें वोट का सहयोग करने के लिए बात कीजिए आपका एक एक पल हमारे

लिए कीमती है। हमें मौके मिलेगा तो पूरी तेजी से जनता सेवा करेंगे। बाहरी क्षेत्रों

से बड़ी संख्या में लोग यहां बस रहे हैं।

पूर्व

में हुए अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शहर के ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दिया

गया। अवैध कॉलोनियों को वैध कर वहां सड़क, सीवर और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाने की

दिशा में कदम उठाए गए, जिससे हजारों परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू

हुआ। शहर की पुरानी सीवर लाइनों को बदलने का काम जारी है। ककरोई रोड से लेकर शंभू दयाल

डिस्पोजल तक नई लाइन बिछाने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।

यातायात

सुधार के लिए पुराने बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू

हो चुकी है। सेक्टर चार में नया निगम कार्यालय और रेलवे रोड पर मल्टी लेवल पार्किंग

की योजना तैयार है। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 390 करोड़ रुपए की योजना

पर काम आगे बढ़ रहा है। इन प्रयासों के साथ सोनीपत को सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने

की दिशा में काम जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना