home page

हिसार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य जनहित में भाजपा की सार्थक पहल : शंकर गोस्वामी

 | 
हिसार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्य जनहित में भाजपा की सार्थक पहल : शंकर गोस्वामी


17 सितंबर से रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता व पौधारोपण सहित होंगे अनेक

कार्यक्रम

हिसार, 16 सितंबर (हि.स.)। भाजपा सिटी मंडल महामंत्री शंकर गोस्वामी ने कहा

है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने

वाले सेवा कार्य जनहित में भाजपा की महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता

दी है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज

के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

शंकर गोस्वामी ने बुधवार काे कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित

सेवा कार्य के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण,

जरूरतमंदों की सहायता तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को

जागरूक करने सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों

के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत

किया जाएगा।

सिटी मंडल महामंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के

पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता इन सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी

करेंगे। भाजपा के लिए सेवा केवल किसी विशेष अवसर तक सीमित गतिविधि नहीं, बल्कि संगठन

की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि सिटी मंडल में सभी पदाधिकारियों

और कार्यकर्ताओं के सहयोग से 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा कार्यों को सफल बनाया

जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर