home page

सिरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू

 | 
सिरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू


सिरसा, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को चुनावी रूझानों में मिल रही बढ़त व ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सिरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय सरसाई कमल में जश्र मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यालय उत्सव के माहौल में रंगा नजर आया।

पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह नेें कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यकतार्ओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बंगाल एवं असम में मिली सफलता को जनता के विश्वास की जीत बताया और इसे पार्टी के बढ़ते जनाधार का सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उम्मीदों की जीत है। पार्टी का लगातार बढ़ता जनाधार इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त रूप में उभरेगी तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस सफलता को संगठन की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma