home page

हिसार : नगपालिका चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार, बनाई 15 समितियां : कृष्ण बेदी

 | 
हिसार : नगपालिका चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार, बनाई 15 समितियां : कृष्ण बेदी


चुनाव लड़ने के लिए आ रहे आवेदन, छंटनी करके

करेंगे फाइनल

चुनाव आचार संहिता हटते ही प्राथमिकता से दूर

होंगी उकलाना की समस्याएं

हिसार,

18 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता

मंत्री एवं उकलाना नगरपालिका चुनाव प्रभारी कृष्ण बेदी ने कहा है कि भाजपा चुनाव के

लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनाव के लिए समितियां बनाकर कार्यकर्ताओं को उनके काम बारे

समझा दिया गया है।

मंत्री कृष्ण बेदी उकलाना में शनिवार काे चुनाव प्रबंधन बारे पदाधिकारियों

व कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा

कि पालिका चुनाव के लिए 15 समितियां बनाई गई है, हमने उन समितियों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं

को उनके काम भी समझा दिए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के निशान पर चुनाव लड़ने के

लिए कई आवेदन आए हैं, कुछ आज भी आए हैं। रविवार को शाम चार बजे चुनाव प्रबंधन समिति

की बैठक है, जिसमें सारे नाम फाइनल हो जाएंगे। संभवत: 20 या 21 अप्रैल को सभी उम्मीदवारों

की घोषणा हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई वार्डों में एक से अधिक

आवेदन भी आए हैं, ऐसे में हमें उनकी छंटनी भी करनी है।

उकलाना नगरपालिका क्षेत्र में सामने आई समस्याओं

बारे मंत्री ने बताया कि कुछ समस्याएं पता चली है लेकिन फिलहाल आचार संहिता के चलते

कुछ भी करना संभव नहीं है। चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का निपटारा

किया जाएगा। हिसार में जजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हुई झड़प बारे पूछे जाने पर

मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच मुख्यमंत्री व आधिकारिक स्तर पर की जा रही है।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर प्रतिक्रिया

जताते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जब कमजोर को अधिक देने की बारी आती है तो कांग्रेस

हमेशा विरोध करती है। चाहे महिला आरक्षण बिल हो, चाहे एससी, बीसी या अन्य वर्गों को

आरक्षण देने की बात हो, कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि देश की आधी

आबादी महिलाएं कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने

बताया कि बैठक में मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक,

सुरेन्द्र आर्य, श्रीनिवास गोयल, कृष्ण सरसाना, रामफल नैन, मुनीष ऐलावादी, मीडिया प्रभारी

राजेन्द्र सपड़ा, प्रवक्ता पीयूष मेहता, राजकुमार इंदौरा, अमर पातड़, चन्द्र प्रकाश

बोस्ती, बहादुर सिंह नंगथला, सुरेश जांगड़ा, संदीप गोयल, सतपाल शर्मा, विनोद कुमार,

अजय बेनीवाल व विनोद तोषावड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर