बंगाल में चुनाव प्रचार को उतरेंगे हरियाणा के नेता
चंडीगढ़, 07 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावी रण में हरियाणा भाजपा की स्पेशल टीम चुनाव प्रचार की कमान संभालेगी। भाजपा ने अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा है, ताकि जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली की ओर से जारी सूची के अनुसार, हरियाणा के 27 वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नेताओं में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, कैप्टन योगेश बैरागी सहित वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व मेयर प्रत्याशी नगर निगम सुंदरलाल सरपंच, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व प्रत्याशी महम विधानसभा दीपक हुड्डा, कुरुक्षेत्र के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि बत्तान, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव गंगवा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज शर्मा, हथीन से पूर्व प्रत्याशी मनोज रावत, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला सचिव योगेश तेवतिया, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करण गोयल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिय यादव, ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिव बघेल, बाजार समिति के सदस्य पदम सैनी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता अनुज शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा अमित मिश्रा, जिला सचिव प्रभा सागर, सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक सुनील डावर, जिला प्रवक्ता विनोद चावला और सीएम विंडो एमीनेंट पर्सन मुकेश कुमार पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

