home page

चुनाव आयोग के सर्वसम्मत बयान ने राहुल गांधी के नैरेटिव की पोल खोली : जाॅन मोहम्मद

 | 
चुनाव आयोग के सर्वसम्मत बयान ने राहुल गांधी के नैरेटिव की पोल खोली : जाॅन मोहम्मद


नूंह, 28 सितंबर (हि.स.)। भाजपा जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों की ओर से जारी सर्वसम्मत बयान ने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को लेकर बनाए जा रहे नैरेटिव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

जान मोहम्मद ने साेमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। एसआईआर को लेकर ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया गया, जैसे निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद हों, लेकिन 26 सितंबर को आयोग की ओर से जारी बयान में एसआईआर संबंधी आदेशों को सर्वसम्मति से मंजूरी दिए जाने की बात कही गई।

भाजपा जिला प्रमुख ने राहुल गांधी से पांच सवाल पूछते हुए कहा कि यदि तीनों आयुक्तों ने एसआईआर संबंधी फैसलों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी, तो आयोग के भीतर मतभेद का दावा किस आधार पर किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरा सवाल कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर है। जान मोहम्मद के अनुसार, इस पत्र को एसआईआर से जोड़कर आयोग में संकट की स्थिति बताई गई, जबकि आयोग ने स्पष्ट किया कि पत्र किसी नीतिगत विषय से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी के कामकाज से जुड़ा प्रशासनिक मामला था। जान मोहम्मद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का लंबे समय से संवैधानिक और जांच संस्थाओं पर सवाल उठाने का रवैया रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया