home page

सिरसा: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल

 | 

सिरसा, 18 सितंबर (हि.स.)। जिले के गांव अभोली के पास हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

गांव नेजाडेला निवासी पुरुषोत्तम, प्रकाश, कृष्ण और लवप्रीत शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर टिब्बी जा रहे थे। अभोली गांव के पास एक वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश, कृष्ण और लवप्रीत घायल हो गए। रानियां थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma