home page

हिसार: नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक माह में 25 मामले दर्ज 27 आरोपी धरे गए

 | 
हिसार: नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक माह में 25 मामले दर्ज 27 आरोपी धरे गए


हिसार, 22 जुलाई (हि.स.)। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष

अभियान के तहत पुलिस ने पिछले एक माह में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के

तहत 25 मामले दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार

के मादक पदार्थ और नशीली दवाइयों की बड़ी खेप भी बरामद की गई है।

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 581 ग्राम

अफीम, 84 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त, 9 किलो 957 ग्राम गांजा, 229 ग्राम 257 मिलीग्राम

हेरोइन (चिट्टा), 240 अल्प्राजोलम टैबलेट, 60 एटिजोलम टैबलेट, 18.52 मिलीग्राम टैबलेट

पाउडर तथा 480 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस नशा

तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में

संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस केवल तस्करों

की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए

लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई

में आमजन की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके

आसपास कोई व्यक्ति नशे की तस्करी, बिक्री या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त है तो

उसकी सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर