home page

हिसार: पुलिस कर्मचारियों की बेटियों के विवाह पर ढाई-ढाई लाख की शगुन राशि

 | 
हिसार: पुलिस कर्मचारियों की बेटियों के विवाह पर ढाई-ढाई लाख की शगुन राशि


डीजीपी अजय सिंघल के आदेश पर दो कर्मचारियों को

दिए चेक

एसपी सिद्धांत जैन ने दी पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं

हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। पुलिस कर्मचारियों

के पारिवारिक सुख-दुख में विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने की पहल के तहत मंगलवार काे यहां के

दो पुलिस कर्मचारियों को उनकी बेटियों के विवाह के अवसर पर दो लाख 50 हजार रुपये की

शगुन राशि के चेक प्रदान किए गए। पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के आदेशानुसार

यह राशि दी गई।

शगुन राशि प्राप्त करने वालों में तृतीय वाहिनी में तैनात ईएसआई अशोक

कुमार तथा कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात ईएएसआई सुभाष चन्द्र शामिल हैं। दोनों को उनकी

बेटियों के विवाह के अवसर पर ढाई-ढाई लाख रुपये के चेक दिए गए। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मंगलवार काे दोनों कर्मचारियों

को शगुन राशि के चेक प्रदान करते हुए उनकी बेटियों के विवाह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने

कहा कि पुलिस कर्मचारी दिन-रात कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों

का निर्वहन करते हैं। ऐसे में विभाग का दायित्व है कि वह कर्मचारियों और उनके परिवारों

के महत्वपूर्ण अवसरों में भी उनके साथ खड़ा रहे। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिस कर्मचारी बड़े

पुलिस परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके परिवार की खुशियों में सहभागी बनना

विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कार्यों को

प्राथमिकता के साथ आगे भी जारी रखा जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर