हिसार के एएसपी मयंक मुदगिल पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
एसपी सिद्धांत जैन ने कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई, पुलिस कार्यालय में
बांटी मिठाई
हिसार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जिला पुलिस में कार्यरत एएसपी मयंक मुदगिल के अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने उनके कंधों
पर नए पद के अनुरूप अशोक स्तंभ (राष्ट्रीय प्रतीक) लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी
और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति से पहले मयंक मुदगिल सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने की खुशी में उन्होंने पुलिस कार्यालय में मिठाई
बांटी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके
सफल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सााेमवार काे मयंक मुदगिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
पदोन्नति मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने
का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मयंक मुदगिल भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी
और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली
को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

