home page

सिरसा: हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 | 
सिरसा: हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार


सिरसा, 19 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने मेडिकल नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से एक युवक को हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने रविवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डिंग मंडी निवासी अमनदीप नशीली गोलियां बेचने की फिराक में है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कीर्तिनगर क्षेत्र से एक युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कप्सूल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बरामद की गई प्रतिबंधित गोलियों को ड्रग विभाग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की खेप उसे कहां से मिली और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

इसके अलावा पुलिस ने गांव बीरूवालागुढ़ा क्षेत्र से एक आरोपी को आठ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सिरसा जिला निवासी बलजिंदर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान बप्पां रोड बीरूवालागुढा क्षेत्र मे मौजूद थी।

इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी पवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव किरारकोट क्षेत्र से काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma