home page

हिसार : नशे के खिलाफ पुलिस की पहल, चार माह में 656 नशा पीड़ितों तक पहुंचाई दवाइयां

 | 
हिसार : नशे के खिलाफ पुलिस की पहल, चार माह में 656 नशा पीड़ितों तक पहुंचाई दवाइयां


60 गांवों और 12 वार्डों में पहुंची नशा मुक्ति टीम, केयरटेकर रोजाना ले रहे

फीडबैक

नशा छुड़ाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य : एसपी सिद्धांत जैन

हिसार, 28 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम अब कार्रवाई के साथ-साथ

नशे की गिरफ्त में आए लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर भी केंद्रित है। इसी

कड़ी में नशा मुक्ति टीम पिछले चार महीनों से जिले के 60 गांवों और बरवाला, उकलाना,

हिसार व आदमपुर सहित 12 वार्डों में घर-घर पहुंच रही है। टीम द्वारा अब तक 656 नशा

पीड़ितों को आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।

पुलिस का कहना है कि नशा पीड़ितों को दवा उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें नशा

छोड़ने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि

नशे की समस्या से जूझ रहे प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन और सहायता

मिले, ताकि वह सामान्य जीवन की ओर लौट सके।

नशा पीड़ितों की देखभाल और लगातार फॉलोअप के लिए उनके साथ केयरटेकर नियुक्त

किए गए हैं। केयरटेकर प्रतिदिन पीड़ितों से संपर्क कर दवा के सेवन, नशे से दूरी और

दैनिक दिनचर्या के संबंध में फीडबैक लेते हैं। किसी प्रकार की परेशानी या सहायता की

आवश्यकता होने पर उन्हें आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाता है।

नशा पीड़ित को अकेला नहीं छोड़ना, मुख्यधारा में लाना लक्ष्य : एसपी

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि नशा मुक्ति टीम का उद्देश्य केवल दवा उपलब्ध करवाना

नहीं है, बल्कि नशा पीड़ितों को लत से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना

है। इसके लिए लगातार संपर्क, फीडबैक, मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के

निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की लड़ाई दो स्तरों

पर जारी है। एक तरफ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं

दूसरी ओर नशे की चपेट में आए लोगों को नशा मुक्त करवाकर उनका जीवन फिर से पटरी पर लाने

का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर