home page

नूंह : सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा तकनीकों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

 | 
नूंह : सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा तकनीकों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक


पीएम श्री स्कूल मालब में 280 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण सीपीआर और प्राथमिक उपचार का दिया प्रयोगात्मक प्रशिक्षणनूंह, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के साथ जीवन रक्षा की तकनीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर स्थित शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अखिल पिलानी के निर्देश पर मंगलवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब में सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर तकनीक को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के 280 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।जिला रेड क्रॉस सोसायटी नूंह के सचिव महेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस नूंह और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पांडे ने की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान विद्यार्थियों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।समय पर प्राथमिक उपचार बन सकता है जीवनरक्षकजिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और प्राथमिक उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार घायल व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने रक्तस्राव रोकने, घायल अंग को स्थिर रखने और घायल को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने सहित प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। उन्होंने हृदय गति और श्वास रुकने की स्थिति में सीपीआर देने का विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए।हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल पर जोरट्रैफिक थाना मांडीखेड़ा के उप अधीक्षक बाबू लाल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी हेलमेट एवं सीट बेल्ट के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की राहवीर योजना, हिट एंड रन मामलों तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए उपलब्ध आर्थिक सहायता के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी प्रवक्ता नवीन कुमार, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता प्रकाश चंद, रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुनील यादव, शिक्षक धर्मपाल तथा सामाजिक विज्ञान शिक्षक रणपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया