home page

हिसार: भावना ठकराल को एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

 | 
हिसार: भावना ठकराल को एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित


हिसार, 07 अक्टूबर (हि.स.)। समाजसेवी एवं व्यवसायी

विजय ठकराल की बेटी भावना ठकराल को एम्स बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के प्रथम दीक्षांत

समारोह में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने डिग्री और

स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया है। भावना को मिला यह सम्मान हिसार के लिये गौरवपूर्ण

उपलब्धि है।

भावना ठकराल को बीएससी साइंस पैरामेडिकल (डायलिसिस)

में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल तीन गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया

गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र

सिंह सुक्खु व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अतिथियों

ने भावना ठकराल को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

भावना इससे पूर्व भी पढ़ाई में हमेशा अव्वल स्थान

पर रही है। भावना ठकराल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और हिसार शहर में खुशी का माहौल

है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने इस शानदार सफलता पर ठकराल परिवार को बधाई देते हुए भावना

के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर